शिमला में निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत! सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों के पास हुए सस्ते, सरकार ने घटाए शुल्क

Date:

--Advertisement--

शिमला में निजी वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला रोड यूजर्स एंड पेडेस्ट्रियन्स (पब्लिक सेफ्टी एंड कन्वीनियंस) संशोधन अध्यादेश, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। नए संशोधन के तहत सीलबंद (Sealed) और प्रतिबंधित (Restricted) सड़कों पर निजी वाहनों के लिए जारी होने वाले पास की फीस में बड़ी कटौती की गई है। इसके साथ ही पहली बार छह माह की अवधि के लिए भी पास जारी करने की सुविधा शुरू की गई है।

Advertisement

सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार, सीलबंद सड़क पर निजी वाहन के लिए प्रति सड़क वार्षिक पास शुल्क 15,000 रुपये से घटाकर 8,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, प्रतिबंधित सड़क पर वार्षिक पास शुल्क 5,000 रुपये से कम करके 3,000 रुपये प्रति सड़क प्रति वाहन निर्धारित किया गया है। इस फैसले से निजी वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

Advertisement

संशोधित अध्यादेश में वाहन चालकों को एक नई सुविधा भी दी गई है। अब निजी वाहन मालिक जरूरत के अनुसार छह माह की अवधि के लिए भी पास बनवा सकेंगे। सीलबंद सड़क के लिए छह माह के पास का शुल्क 4,500 रुपये तय किया गया है, जबकि प्रतिबंधित सड़क के लिए छह माह का पास 2,000 रुपये में मिलेगा। इससे पहले केवल वार्षिक पास की व्यवस्था थी, जिसके कारण कम अवधि के लिए भी पूरे साल का शुल्क देना पड़ता था।

Advertisement

सरकार का मानना है कि इस फैसले से उन लोगों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें कुछ महीनों के लिए ही सीलबंद या प्रतिबंधित सड़कों पर वाहन ले जाने की आवश्यकता होती है। नई व्यवस्था लागू होने से शिमला शहर में निजी वाहन मालिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ पास प्रणाली भी अधिक सुविधाजनक बनेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुरु पूर्णिमा पर शाहपुर में भव्य दीपोत्सव: गुरु रविदास मंदिर में गूंजा समरसता का संदेश, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाहपुर के दुर्गेला स्थित गुरु रविदास मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

चंबा हादसे की सबसे भावुक तस्वीर: अंतिम सांस तक तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं मां, रेस्क्यू टीम भी हो गई...

चंबा के लाहड़ में हुए सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। मां रिंपी अंतिम क्षण तक अपने तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं, लेकिन हादसे में दोनों की जान नहीं बच सकी।

मिंजर मेले की खुशियां मातम में बदलीं, घर लौट रही कीर्ति की सड़क हादसे में मौत, वकील बनने का सपना रह गया अधूरा

चंबा के लाहड़ के पास हुए सड़क हादसे में मिंजर मेला देखने घर लौट रही कीर्ति समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वकील बनने का सपना देखने वाली होनहार छात्रा की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ISI मार्क देखकर ही खरीदें सामान! धर्मशाला में अधिकारियों को BIS ने बताए गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा के अहम नियम

धर्मशाला में आयोजित बीआईएस जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों को आईएसआई मार्क, हॉलमार्क और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने लोगों से केवल प्रमाणित उत्पाद खरीदने की अपील की।