जोगिंद्रनगर: विद्युत उपमंडल जोगिंद्रनगर-1 के अंतर्गत रविवार, 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ लगते पेड़ों की कांट-छांट का कार्य किया जाएगा। इसके चलते जोगिंद्रनगर बाजार सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान जोगिंद्रनगर बाजार, ढेलू, मकडैना, काथला, टटानका, सेरी, समलोट, गुरुद्वारा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बाधित रहने की संभावना है।
विद्युत विभाग के अनुसार 11 केवी लाइन के साथ लगे पेड़ों की कांट-छांट के चलते यह कार्य किया जा रहा है। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


