Himachal: एचआरटीसी में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, अधीक्षक ग्रेड-1 अधिकारी सस्पेंड

Date:

--Advertisement--

एचआरटीसी में गंभीर आरोप सामने आने के बाद निगम प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अधीक्षक ग्रेड-1 पद पर तैनात अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबित अधिकारी शिमला डिवीजन में जांच अधिकारी के रूप में तैनात था और उस पर पद का दुरुपयोग करने तथा सार्वजनिक सेवा के हितों के खिलाफ काम करने के आरोप लगे हैं।

आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने कर्मचारियों से अनुकूल जांच रिपोर्ट देने के बदले रिश्वत की मांग की। शिकायतों के सामने आने के बाद निगम प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के आरोपों को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1965 के तहत विस्तृत जांच करवाई जाएगी। जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह जरूरी माना गया कि अधिकारी जांच अवधि के दौरान अपने पद पर न बना रहे, इसी कारण उन्हें निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय शिमला निर्धारित किया गया है और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आरोपों से जुड़ी प्रारंभिक जांच पांच दिनों के भीतर पूरी की जाए, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।