Shimla: शिमला में मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए

Date:

--Advertisement--

शिमला में मानसून की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग और नगर निकायों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई और पानी की निकासी को बरसात के दौरान सुचारू बनाएं। इसके अलावा, डीडीएमए, आईएमडी, डैम प्रबंधन और विद्युत विभाग को आपदा के समय सूचना तंत्र को प्रभावी रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे अपने क्षेत्र में आपदा संवेदनशील स्थानों की पहचान करें और आवश्यक वस्तुओं का उचित भंडारण सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन रिलीफ और रेस्क्यू टीमों का गठन कर उनकी तैनाती करेगा, जिससे आपदा के दौरान तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। उपायुक्त ने एसडीएम से कहा कि वे आपदा के समय तुरंत कार्रवाई करें और रेस्क्यू कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अगर कोई देरी होगी तो जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम की होगी। साथ ही, उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्सेज के साथ समन्वय बनाए रखने और नुकसान की रिपोर्टिंग समय पर करने पर भी जोर दिया। मानसून के दौरान ट्रैकिंग और धार्मिक यात्राओं के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने एनजीओ और समाजसेवियों से अपील की कि वे प्रशासन के निर्देशों के तहत ही सहायता प्रदान करें, ताकि प्रभावितों को समान लाभ मिल सके। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा और सभी उपमंडलाधिकारी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) से संबंधित मामलों की भी समीक्षा बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा राजस्व मामलों को लेकर एक और बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम लंबित राजस्व मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं और जमाबंदियों की स्थिति की नियमित रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजें। उन्होंने भूमि अतिक्रमण के मामलों में अधिकारियों के लापरवाह रवैये पर चिंता जताई और उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। इस बैठक में भी सभी उपमंडलाधिकारी मौजूद थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।