Himachal: कांगड़ा की सुहानी बनीं शरदसुंदरी 2025, सिरमौर की अमीषा और मनाली की अदिति रहीं रनरअप

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा की सुहानी बनीं शरदसुंदरी 2025
कांगड़ा की सुहानी ने राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल में शरदसुंदरी 2025 का खिताब जीत लिया। सिरमौर की अमीषा फर्स्ट रनरअप और मनाली की अदिति नेगी सेकंड रनरअप रहीं।

फाइनल राउंड में टॉप 5 प्रतिभागियों से एक सवाल पूछा गया: “आपके मायने में महिला होना क्या है?” प्रतिभागियों को 2 मिनट में इसका उत्तर लिखकर सबके सामने पढ़ना था। जजों ने उनके जवाब, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर विजेता चुनी।

मुख्य अतिथि भुवनेश्वर गौड़ ने शरदसुंदरी को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। सुहानी ने अपनी सादगी और बेहतरीन उत्तर से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

वॉयस ऑफ कार्निवाल के विजेता बने कार्तिक
वॉयस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता में कार्तिक ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बालकृष्ण और तीसरे स्थान पर अंकुश रहे। प्रतिभागियों ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्निवाल बना प्रतिभा का मंच
इस विंटर कार्निवाल में शरदसुंदरी और वॉयस ऑफ कार्निवाल जैसी प्रतियोगिताओं ने नए टैलेंट को अपनी पहचान बनाने का मौका दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।