Una: स्कूली छात्र पर जानलेवा हमला: कलेड़ा गांव की घटना ने सबको चौंकाया

Date:

--Advertisement--

हरोली (ऊना) के कलेड़ा गांव में एक स्कूली छात्र पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। यह घटना सुबह की है, जब जमा एक का छात्र रिदम शर्मा स्कूल जा रहा था। उसी समय एक काले रंग की बाइक पर सवार युवक ने उसका पीछा किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

रिदम ने अपनी सूझबूझ से खुद को बचा लिया। उसने अपना स्कूल बैग सीने के आगे रख लिया, जिससे चाकू बैग में ही लग गया। हमलावर ने रिदम को गिराने के लिए पहले उसकी स्कूटी में टांग मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसने चाकू से वार किया और रिदम के सीने पर लात भी मारी।

गनीमत यह रही कि रिदम के पिता, कमल देव शर्मा, उसी समय वहां से गुजर रहे थे। उनकी बाइक की आवाज सुनते ही हमलावर डरकर धमकियां देता हुआ भाग गया। इसके बाद कमल देव ने तुरंत हरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली, मोहन रावत, ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी।

रिदम की समझदारी और स्कूल बैग ने उसकी जान बचा ली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान, कबड्डी से क्रिकेट और हॉकी से शूटिंग तक रचा इतिहास; पढ़ें पूरी कहानी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, शूटिंग, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिरमौर, चंबा, मंडी, बिलासपुर और शिमला के इन खिलाड़ियों की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें।

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।