Bilaspur: बिलासपुर में महिलाओं के लिए बड़ा अवसर—शक्ति सदन चलाने को NGO से आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Date:

--Advertisement--

जिला बिलासपुर में महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, परामर्श और पुनर्वास जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने यहां शक्ति सदन के संचालन के लिए योग्य गैर सरकारी संस्थाओं (NGOs) से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि जिले की कोई भी पंजीकृत संस्था यदि इस सामाजिक सेवा से जुड़ना चाहती है, तो वह निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी या जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में 31 दिसंबर तक जमा कर सकती है।

उपायुक्त ने बताया कि शक्ति सदन का उद्देश्य असहाय और जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, परामर्श, पुनर्वास और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करना है। इसलिए जिन संस्थाओं का चयन किया जाएगा, उनके पास समाज सेवा का अनुभव, पर्याप्त संसाधन और सेवा प्रदान करने की क्षमता होनी आवश्यक है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदन करने वाली संस्थाओं का नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पंजीकरण का सत्यापन राज्य स्तर के प्रशासनिक सचिव द्वारा किया जाएगा। यदि संस्था ने विदेशी अंशदान प्राप्त किया है या इसके लिए आवेदन किया है, तो उन्हें विदेशी (विनियमन) अधिनियम 2010 के नियमों का पालन करना होगा। संस्था को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि समान उद्देश्य के लिए किसी अन्य सरकारी स्रोत से अनुदान की दोहरी प्राप्ति न हो।

अधिक जानकारी के लिए संस्थाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, कल्याण भवन में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकती हैं।

यह पहल जिला की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

Shimla Protest: सचिवालय मार्च के दौरान गरमाई हिमाचल की राजनीति, बैरिकेड पर पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

विधानसभा मानसून सत्र से पहले शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय मार्च निकाला। बैरिकेड पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पूरे दिन कड़ी रही।