LIC गोल्डन जुबिली स्कॉलरशिप में सौम्या शर्मा का चयन—कलोल की बेटी ने बढ़ाया मान, चमका प्रतिभा का सितारा!

Date:

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोल की छात्रा सौम्या शर्मा ने अपने मेहनत और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सौम्या का चयन LIC की प्रतिष्ठित गोल्डन जुबिली स्कॉलरशिप के लिए हुआ है, जो देशभर के मेधावी छात्रों को उनकी योग्यता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर प्रदान की जाती है।

सौम्या की इस सफलता ने परिवार, शिक्षकों और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ा दी है। सभी ने उनके अनुशासन, समर्पण और लगातार की गई मेहनत की सराहना की। सौम्या का चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

परिवार और शिक्षकों ने सौम्या के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह बड़ी उपलब्धियां हासिल करती रहेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।