Kangra: शाहपुर में बोले केवल सिंह पठानियां, शिक्षा से ही बनेगा मजबूत राष्ट्र, 60 लाख के नए कमरों का किया उद्घाटन

Date:

--Advertisement--

विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है। शिक्षा न केवल व्यक्ति के जीवन को दिशा देती है, बल्कि समाज और देश की प्रगति की नींव भी रखती है। वे सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने करीब 60 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त कमरों का विधिवत उद्घाटन भी किया।

केवल सिंह पठानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं है, बल्कि स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और स्वस्थ, स्वच्छ व नशामुक्त वातावरण तैयार करना भी है। उन्होंने बताया कि सरकार मेधावी और कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान कर रही है, ताकि कोई भी छात्र आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे।

उपमुख्य सचेतक ने नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी सक्रिय सहयोग करें।

HIM Live Tv – Advertisement

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्गेला क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की लो-वोल्टेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शाहपुर अस्पताल में जल्द ही नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।

समारोह के दौरान केवल सिंह पठानियां ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान दसवीं कक्षा के छात्र अंकित ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को हाथ से बनाई हुई उनकी तस्वीर भेंट की। केवल सिंह पठानियां ने छात्र की कला की सराहना करते हुए उसे 2100 रुपये देकर सम्मानित किया और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर निदेशक एचआरटीसी विवेक सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अमित शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग विपुल पुंज, जल शक्ति विभाग के रज्जाक, सीडीपीओ निर्मला चौहान, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार, समाजसेवी गंधर्व सिंह पठानिया, पंचायत प्रतिनिधि, एसएमसी के पदाधिकारी, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।

Kangra: कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम में जगह बनाने का मौका, 4-5 नवंबर को धर्मशाला में होंगे ट्रायल; काला ज्वेलर्स शाहपुर के सहयोग से...

जिला कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम के चयन के लिए 4 और 5 नवंबर को धर्मशाला कॉलेज ग्राउंड में दोपहर 2:30 बजे ट्रायल होंगे। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।