Kangra: कांगड़ा कार्निवाल 2025 से पहले इंद्रुनाग मंदिर पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा, भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा कार्निवाल 2025 के शुभारंभ से पहले उपायुक्त हेमराज बैरवा ने रविवार को धर्मशाला स्थित प्रसिद्ध इंद्रुनाग मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जिले के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन कांगड़ा कार्निवाल के सफल, शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन की कामना की। उपायुक्त ने 24 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की प्रार्थना भी की, ताकि कार्निवाल के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा कार्निवाल जिले की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और परंपराओं को एक सशक्त मंच प्रदान करता है। यह उत्सव न केवल पर्यटन को बढ़ावा देता है, बल्कि स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों और व्यापारियों के लिए भी नए अवसर पैदा करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांगड़ा कार्निवाल 2025 जिले की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि कांगड़ा कार्निवाल का शुभारंभ 24 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। उद्घाटन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कार्निवाल का प्रमुख आकर्षण होगी। कार्निवाल के दौरान मैराथन, फुटबॉल प्रतियोगिता, लिटफेस्ट, साइकिल राइड और मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही धर्मशाला के प्रमुख स्थलों पर पुलिस और होमगार्ड बैंड अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में नामी कलाकार भी शिरकत करेंगे, जिससे कार्निवाल का रंग और भी निखरेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।