Kangra: शाहपुर में बिजली व्यवस्था को मिलेगी 7.74 करोड़ की सौगात, उपभोक्ताओं को होगा सीधा फायदा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 6 सितंबर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में अब बिजली व्यवस्था और अधिक मज़बूत और आधुनिक बनने जा रही है। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को धर्मशाला में आयोजित नाॅर्थ जोन की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि क्षेत्र की विद्युत प्रणाली को दुरुस्त करने और लाइन लॉस को कम करने के लिए 7.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि Revamped Distribution Sector Scheme (RDSS) के तहत प्रदेशभर में बिजली ढांचे को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुराने ट्रांसफार्मर और तारों का नवीनीकरण, नई लाइनों का निर्माण और स्मार्ट मीटरिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी बल्कि पूरी व्यवस्था और भी पारदर्शी व मज़बूत होगी।

शाहपुर क्षेत्र में मंजूर की गई इस राशि से केबलिंग, फीडर बाइफरकेशन, नई एचटी लाइनें, ट्रांसफार्मरों का सुदृढ़ीकरण, एलटी लाइनों का उन्नयन, नई 33 केवी लाइन और 11 केवी लाइनों का पुनर्निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे प्रोजेक्ट्स की नियमित फील्ड विज़िट की जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण तुरंत किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग के कार्यों में लगी कंपनियों को सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत सामाजिक उत्थान के कार्यों में योगदान देना चाहिए, ताकि स्थानीय जनता को सीधा लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि इन प्रोजेक्ट्स में स्थानीय आईटीआई प्रशिक्षुओं की सेवाएं ली जाएं, जिससे युवाओं को व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस बैठक में मुख्य अभियंता अजय गौतम, अधीक्षण अभियंता कांगड़ा अमन कुमार, अधिशासी अभियंता धर्मशाला डिवीजन विकास ठाकुर, शाहपुर डिवीजन अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता वर्क्स धर्मशाला वीरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी तथा आरवीएनएल और स्मार्ट मीटर कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।