शाहपुर दशहरा उत्सव की शोभायात्रा से हुई शुरुआतआयुष मंत्री ने शाहपुर राम मंदिर का भूमिपूजन किया और प्रदर्शनियों का अवलोकन किया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 9 अक्तूबर – शाहपुर में जिला स्तरीय दशहरा मेला भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने शोभायात्रा की अध्यक्षता की और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयुष मंत्री ने सर्वप्रथम रामेश्वरम मन्दिर में राम मंदिर का भूमिपूजन किया और फिर काली माता मंदिर में पूजा की। शोभायात्रा रामेश्वरम मन्दिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए मेला मैदान में पहुँची। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुरेश महाजन, ओएसडी आयुष सुनीत पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, लोक निर्माण विभाग के अंकज सूद समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी मौजूद रहे।

HIM Live TV पर विज्ञापन के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।