Kangra: शाहपुर एटीसी में नवाचार को बढ़ावा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 8 फरवरी: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र (एटीसी) शाहपुर में महिलाओं के लिए बांस से बनने वाले विभिन्न उत्पादों को बनाने संबंधी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पांच दिनों तक चले इस शिविर में रैत विकास खंड की 19 महिलाओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार के कार्यकाल में उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र शाहपुर नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के लोगों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण अच्छे से कर सकें।

उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग गांवों में रहते हैं और इस तरह के प्रशिक्षण गांवों में कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। एटीसी की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत किया और एटीसी में संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटीसी में ग्रामीण परिवेश के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

वैज्ञानिक अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व भी यहां पर महिलाओं एवं युवाओं के लिए वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, वाटर लैंप, भूकंपरोधी मकान, चीड़ की पत्तियों तथा पत्तल एवं डूने इत्यादि बनाने से संबंधित विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। इसके उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाणपत्र भेंट किए। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीडीओ रैत अनिल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सचिव नगर पंचायत शाहपुर प्रदीप दीक्षित, मास्टर ट्रेनर सुशील, रेणु जसवाल, सुमन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।