Kangra: शाहपुर के 715 BPL परिवारों के लिए बड़ी पहल, विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया ऐलान; WhatsApp ग्रुप से मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Date:

--Advertisement--

19 अगस्त। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी क्षेत्र की पंचायतों में बीपीएल सर्वे के दौरान चिह्नित 715 परिवारों के सदस्यों के साथ मंगलवार को रिडकमार में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परिवारों की समस्याएं सुनीं और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

715 बीपीएल परिवारों के लिए बनेगा WhatsApp ग्रुप

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बीपीएल परिवारों का एक WhatsApp ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप में प्रदेश सरकार की इन परिवारों से संबंधित सभी कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी। इससे पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी और वे उनका लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने वार्डों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से पात्र लोगों तक पहुंच सके।

बीपीएल परिवारों के लिए आने वाले समय में होंगे महत्वपूर्ण फैसले

विधायक ने कहा कि बीपीएल परिवारों के लिए आने वाले समय में मुख्यमंत्री की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इन फैसलों से इन परिवारों को अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण करने में सहायता मिलेगी।

आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान के लिए 7.50 लाख रुपये

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा राहत में ऐतिहासिक वृद्धि की है। अब आपदा के दौरान पूर्णतया क्षतिग्रस्त मकान के मालिक को 7.50 लाख रुपये तथा घर के सामान के लिए 1 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जा रही है।

धारकंडी में विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

विधायक ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं और इन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

बोह आपदा में बेहतर काम करने वालों को किया सम्मानित

इस अवसर पर विधायक ने गत दिनों बोह में आई आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से एफिलिएटेड कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे संवाद कार्यक्रम

एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकांश पंचायतों के चिह्नित बीपीएल परिवारों से संवाद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्रों को विधायक के माध्यम से प्रदेश सरकार तक भेजा जाएगा।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य संदीप, पंचायत प्रतिनिधि ओमराज, निर्मल सिंह, अक्षय अत्री सहित अन्य लोगों ने भी अपने सुझाव रखे।

कार्यक्रम में कंजर्वेटर फॉरेस्ट बासु कौशल, एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, डीएफओ अमित शर्मा, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, डीएम फॉरेस्ट कॉरपोरेशन अमरीश शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण नीरज गर्ग, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सीडीपीओ रैत निर्मला देवी, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, विभिन्न पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान नीलम, हुक्मी देवी, सुनीता, हंसराज, जगतनाथ, पवन, सुरेश, कैप्टन जगदीश, उत्तम, कमलेश, विपिन, पप्पू, अजय बबली, पूर्व जिप सदस्य रीतिका, शशी पाल, राजेन्द्र, विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्य, बीपीएल परिवारों के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां तेज, 20 अगस्त को काली माता मंदिर में होगी अहम बैठक; जानें नामांकन से जुड़ी पूरी जानकारी

शाहपुर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चुनाव को लेकर 20 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे काली माता मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक होगी, जहां इच्छुक व्यापारी अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे।

हिमाचल में 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके, पहले चंबा फिर कांगड़ा में कांपी धरती; 4.0 तीव्रता के झटके से दहशत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार शाम महज 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहले चंबा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया और इसके 45 मिनट बाद कांगड़ा में 4.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों की गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

टांडा मेडिकल कॉलेज की जांच पर उठे गंभीर सवाल, कमेटी की निष्पक्षता पर शिकायत; रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की आशंका से मचा हड़कंप

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग की जांच को लेकर डीएमई कार्यालय में शिकायत भेजी गई है। शिकायत में जांच कमेटी की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण और गैर निष्पक्ष बताते हुए मौखिक बयानों को पर्याप्त महत्व नहीं देने तथा कुछ रिकॉर्ड में बदलाव या छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भोरंज के शिव मंदिर में तोड़फोड़ से हड़कंप, शिवलिंग भी किया तहस-नहस; चोरी के इरादे का शक, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर के अंदर रखा सामान बिखरा मिला और शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस शरारती तत्वों का पता लगाने में जुटी है।