Kangra: शाहपुर के 39 मील में व्यापारियों का फूटा गुस्सा: जाम, अवैध पार्किंग और जलभराव से परेशान, अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी आवाज

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के 39 मील क्षेत्र में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय व्यापारियों ने अपनी परेशानियों को खुलकर सामने रखा। यह बैठक 39 मील व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और प्रशासन के प्रति नाराजगी भी जताई। व्यापारियों का कहना था कि इलाके में ज्यादातर छोटे और दिहाड़ी पर निर्भर व्यापारी हैं और समस्याओं का सबसे ज्यादा असर इन्हीं पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि अपनी विरासत और व्यवस्थित व्यापारिक माहौल को बचाने के लिए वे अब चुप नहीं बैठेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े व्यापारी और स्थानीय ग्रामीण एकजुट होकर अगले दिन शाहपुर के उपमंडल अधिकारी (SDM) से मिलेंगे। उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों और समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि इन मुद्दों का जल्द समाधान हो सके।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं को सामने रखा। व्यापारियों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाईवे की क्रॉसिंग के कारण रोजाना भारी जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि सड़क पार करना भी लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है।

इसके अलावा नागरिक अस्पताल और पशु अस्पताल के पास स्थित दुकानों के सामने अवैध पार्किंग भी बड़ी समस्या बन चुकी है। व्यापारियों का आरोप है कि सरकारी आदेशों के बावजूद यहां वाहनों की गलत पार्किंग की जा रही है, जिससे दुकानों के सामने रास्ता अवरुद्ध हो जाता है और ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित होता है।

जलभराव की समस्या भी व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में अस्पताल रोड पर करीब 100 मीटर के दायरे में पानी जमा होकर तालाब जैसा रूप ले लेता है। प्रशासन की अनदेखी के कारण व्यापारियों को गंदे पानी के बीच काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

बैठक में नगर पंचायत कार्यालय को मिनी सचिवालय में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई। व्यापारियों ने विधायक और मुख्य सचेतक के इस फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया। उनका कहना है कि करीब 60 साल पुराने पंचायत कार्यालय के अस्तित्व को खत्म करना गलत है, जबकि अन्य समितियों के पास पहले से ही अपने निजी भवन मौजूद हैं।

बैठक के अंत में माता रानी के वार्षिक जागरण और विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई और कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियां विभिन्न सदस्यों को सौंपी गईं। इस बैठक में व्यापार मंडल के सचिव राम प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष जीवन कोंडल, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, सह-सचिव कुलदीप ठाकुर, स्वर्ण मेडिकल स्टोर से गोगु जी, जानू जी, सुमन कुमार, श्रुति जी समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।