शाहपुर में 100 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण, विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिए कई बड़े निर्देश; लो-वोल्टेज से लेकर सड़क और स्कूल तक पर फैसले

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 15 सितंबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए करीब 100 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। मंगलवार को शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अंबाड़ी पंचायत के भाटी में पौधारोपण कर अभियान का संदेश दिया। उन्होंने आंवले का पौधा लगाया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग को भी स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार पौधे लगाने के निर्देश दिए।

पंचायत में स्थानीय समस्याओं को लेकर भी विधायक ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को वार्ड नंबर 2 और 3 में लो-वोल्टेज की समस्या को 45 दिनों के भीतर दूर करने के निर्देश दिए। पानी की समस्या वाले क्षेत्र में एक हैंडपंप लगाने की घोषणा भी की। इसके अलावा बरसात और भूस्खलन से स्कूल को हुए नुकसान की मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये तथा रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने पंचायत के दो रास्तों और श्मशानघाट के लिए भी आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। पंचायत सचिव को चिन्मय महिला मंडल भवन की मरम्मत का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश देते हुए पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू की जाएगी। इससे पहले उन्होंने प्राइमरी स्कूल भाटी के क्षतिग्रस्त कमरे का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। वहीं, शेष समस्याओं को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

ग्राम पंचायत प्रधान कल्पना देवी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने पंचायत में विभिन्न विकास कार्य करवाने के लिए विधायक का आभार जताया और स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, बलवीर चौधरी, अजय, नसीब सिंह और सरिता सैनी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में डीएफओ अमित शर्मा, बीडीओ योगिन्द्र, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता ब्लॉक राजीव शर्मा, पीटीएफ प्रधान दलजीत पठानिया, एचटी सुभाष, बीडीसी सदस्य शम्मी देवी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सोनू, दिलीप, बीना देवी, शेर सिंह, प्रवीण कुमारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि तथा स्थानीय पंचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.813 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 वाहन जब्त

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बैजनाथ के गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं।

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट स्थित निजी होस्टल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात रेड की। कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।