Kangra: शाहपुर के सपूत सूबेदार मेजर पवन को अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 11 मई। पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शहीद हुए शाहपुर के वीर सूबेदार मेजर पवन कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव शाहपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने “भारत माता की जय” और “शहीद पवन अमर रहें” जैसे नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार की विधि उनके बेटे ने पूरी की।

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी और पूर्व विधायक अरुण कुमार ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शहीद की पार्थिव देह जब पहले द्रमण पहुंची थी, उस समय भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया समेत अनेक लोग पहले से वहां पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद थे।

शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार शाहपुर के वार्ड नंबर चार के निवासी थे और 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। 10 मई को पाकिस्तान की ओर से हो रही लगातार गोलाबारी के दौरान पुंछ सेक्टर में ड्यूटी निभाते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से शाहपुर लाया गया।

शहीद पवन कुमार एक सैन्य परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शहीद पवन कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके इस बलिदान से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है, लेकिन उनके साहस और देशभक्ति पर सभी को गर्व है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।