Kangra: धर्मशाला में नई पहल! स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी ‘टूरिस्ट गाइड’, तपोवन विधानसभा में करेंगी पर्यटकों का स्वागत

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 3 नवंबर। धर्मशाला में पर्यटन को नया आयाम देने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे तपोवन विधानसभा परिसर आने वाले पर्यटकों का स्वागत और मार्गदर्शन कर सकें।

डीसी ने बताया कि सरकार ने हाल ही में तपोवन स्थित हिमाचल विधानसभा परिसर को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों को यहां अपने स्थानीय उत्पाद बेचने के लिए स्थान भी उपलब्ध करवाया गया है। अब इन समूहों की महिलाएं न केवल अपने उत्पाद बेचेंगी, बल्कि पर्यटकों को विधानसभा का इतिहास और हिमाचल की संस्कृति से भी रूबरू करवाएंगी।

उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को आतिथ्य सत्कार और पर्यटक मार्गदर्शन से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें।

डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि तपोवन केवल सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने आध्यात्मिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है। यह स्थल स्वामी चिन्मयानंद की तपोभूमि के निकट स्थित है और यहां का विधान भवन आधुनिक स्थापत्य कला का शानदार उदाहरण है। पर्यटक अब निर्धारित शुल्क देकर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे और विधानसभा भवन एवं दर्शक दीर्घा का अवलोकन कर पाएंगे। इस शुल्क से प्राप्त धनराशि परिसर के रखरखाव में उपयोग की जाएगी।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और पार्किंग को लेकर भी हुई चर्चा

इसके बाद उपायुक्त ने एनआईसी सभागार में स्मार्ट सिटी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए छोटे-छोटे पार्किंग स्थल और वेंडिंग जोन चिन्हित किए जा रहे हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

बैठक में दाड़ी में ग्रामीण हॉट शुरू करने, मैक्लोडगंज से धर्मकोट तक यातायात सुचारू करने, और चरान खड्ड व कोतवाली क्षेत्र में नालों के चैनलाइजेशन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चरान क्षेत्र में समृद्धि भवन के पास खड्ड की चैनलाइजेशन की औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं।

उन्होंने कहा कि काली माता मंदिर के पास नाले के लिए बजट पहले ही स्वीकृत कर लिया गया है। डीसी ने साफ किया कि अतिक्रमण हटाने के लिए भी ठोस कार्रवाई जरूरी है ताकि विकास कार्यों में कोई रुकावट न आए।

बैठक में एडीएम शिल्पी बेक्टा, बीडीओ अभिनीत कात्यायन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का जाना हालचाल; डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर नगरोटा के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।