Kangra: शाहपुर के सत्येंद्र गौतम को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बने हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला/शाहपुर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र के गांव डढम्भ निवासी सत्येंद्र गौतम को हिमाचल प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें जिला कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना के संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जी सहित सभी राष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुमति और हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता की संस्तुति पर की गई है।

Advertisement

सत्येंद्र गौतम पहले से भी संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे ब्राह्मण समाज जिला कांगड़ा के अध्यक्ष, रोटरी फाउंडेशन सोसाइटी शाहपुर के अध्यक्ष, सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड अपलिफ्टमेंट के अध्यक्ष, रोटरी क्लब शाहपुर के इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कांगड़ा के जनरल सेक्रेटरी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने उम्मीद जताई है कि सत्येंद्र गौतम अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ करेंगे। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में संगठन का विस्तार और मजबूती और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मैक्लोडगंज बस पार्किंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शाहपुर के दो युवक 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

मैक्लोडगंज बस पार्किंग में कांगड़ा पुलिस ने दो युवकों को 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शाहपुर तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: रैत स्कूल में आग से बचाव की मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को सिखाए गए Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके

GSSS रैत में आपदा प्रबंधन के तहत अग्निशमन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। विद्यार्थियों को Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही SMC बैठक में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई।

बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में रची हत्या की साजिश! शिलाई गोलीकांड में आरोपी गिरफ्तार, बाइक सवार भाइयों पर चलाई थी गोली

सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी बहन को मृतक के बेटे द्वारा घर से भगाकर ले जाने की रंजिश में वारदात की साजिश रची थी।

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं के लिए डॉक्टर-फार्मासिस्ट और अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारियों को लेकर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। मेले के पांचों दिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात रहेंगे। यातायात, पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।