Mandi: 31 मई की मतगणना से पहले सरकाघाट में बड़ी तैयारी, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट, 30 मई। पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत 31 मई को होने वाली जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गोपालपुर विकास खंड में दूसरा मतगणना प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज सरकाघाट में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने की।

इस अवसर पर एसडीएम राजेन्द्र कुमार गौतम ने मतगणना ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का बेहद महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए समयबद्धता, अनुशासन और आपसी समन्वय बनाए रखना आवश्यक है, ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतगणना कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया, मतगणना टेबल प्रबंधन, अभिलेख संधारण, परिणाम संकलन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।