Kangra: शाहपुर-रिहलू रोड पर सड़क पर डंप रेत बनी हादसों की वजह…

Date:

--Advertisement--

सड़क पर मौत को न्योता देती लापरवाही!

शाहपुर-रिहलू रोड पर पक्के टियाले के समीप कार वॉशिंग प्वाइंट्स के पास सड़क पर डंप की गई रेत लगातार हादसों को न्योता दे रही है। सड़क के बीचों-बीच फैली रेत के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

सवाल यह है कि आखिर सड़क के बीचों-बीच रेत का इतना बड़ा ढेर किसकी अनुमति से डंप किया गया? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से रोजाना सैकड़ों दोपहिया वाहन गुजरते हैं और सड़क पर फैली रेत के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी की जान भी जा सकती है।

प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग है कि सड़क पर डंप की गई रेत को तुरंत हटाया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के ढोली गांव में वर्षों बाद शुरू हुआ रास्ते का निर्माण, 68 साल से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने विधायक का जताया...

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 चंदरूण के ढोली गांव में वर्षों से लंबित रास्ते का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताते हुए कहा कि 68 साल से पक्के रास्ते का इंतजार था।

Himachal: कृपाण नहीं उतारने पर ऊना की अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा से बाहर, SGPC ने जताया कड़ा ऐतराज; दोबारा परीक्षा की मांग

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में ऊना की जसविंदर कौर को कृपाण नहीं उतारने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। SGPC अध्यक्ष ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और अभ्यर्थी को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की है

Hamirpur: छुट्टी पर घर आए BSF जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; परिवार पर टूटा दुखों...

हमीरपुर के कोहलवीं निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह छुट्टी पर घर आए थे और अगले दिन ड्यूटी पर लौटने वाले थे। पांच महीने पहले उनके पिता का भी निधन हुआ था।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, 350 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट; अब हार्ट सर्जरी की तैयारी

टांडा मेडिकल कॉलेज में अब तक 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। इनमें दो किडनी प्रत्यारोपण रोबोटिक तकनीक से हुए हैं। अब संस्थान रोबोटिक हार्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी में है।