Kangra: DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, आर्यन बने Mr. Fresher और अर्शिया ठाकुर ने जीता Ms. Fresher का खिताब

Date:

--Advertisement--

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, मनोरंजन और रंगारंग प्रस्तुतियों से भरपूर रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने नए छात्रों को एक-दूसरे से परिचित होने और विद्यालय के माहौल में घुलने-मिलने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह का विशेष आकर्षण टाइटल सेरेमनी रही, जिसमें कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने कक्षा 11 के छात्रों को रचनात्मक और रोचक टाइटल प्रदान किए।

फ्रेशर्स पार्टी में आर्यन को Mr. Fresher 2026 और अर्शिया ठाकुर को Ms. Fresher 2026 चुना गया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा के दम पर यह सम्मान हासिल किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल कटोच ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए छात्रों को अनुशासित रहने, मेहनत करने और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल, स्वादिष्ट जलपान और यादगार पलों के साथ हुआ। यह आयोजन कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा की नई शुरुआत को यादगार बनाने में सफल रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 17 जुलाई को दाड़ी क्षेत्र में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों के लोग पहले ही कर लें जरूरी तैयारी

कांगड़ा के दाड़ी क्षेत्र में 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने 11 केवी दाड़ी फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की सूचना जारी की है।

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।