Kangra: शराब के नशे में जहरीला पदार्थ निगलने के बाद 27 वर्षीय युवक की मौत, टांडा अस्पताल में चल रहा था इलाज

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां। नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने 8 अगस्त को शराब के नशे में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

Advertisement

जहरीला पदार्थ निगलने के बाद युवक के गले में छाले पड़ गए। इसके बाद 9 अगस्त को वह उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के ईएनटी विभाग पहुंचा। यहां उपचार के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद 10 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

Advertisement

अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

Advertisement

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुधीर शर्मा पर यादविंदर गोमा का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर मांगी माफी; बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की। गोमा ने कांगड़ा में सरकार के विकास कार्यों और आगामी खेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

कालाअंब की शराब फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई, परमिट से ज्यादा स्टॉक मिलने पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

सिरमौर के कालाअंब स्थित शराब निर्माण इकाई पर परमिट और लोड किए गए स्टॉक में अंतर मिलने के मामले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला 18 जुलाई 2025 का है।

शादी का वादा कर 15 साल तक यौन शोषण का आरोप, मंडी में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंडी जिले के सरकाघाट में एक महिला ने मसेरन क्षेत्र के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले हिमाचल में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर वाहनों की सघन तलाशी; होटल-होम स्टे भी रडार पर

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी हमलों की धमकियों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी करते हुए सीमाओं पर वाहनों की सघन तलाशी, होटल-होम स्टे की जांच और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।