HP Panchayat Election 2026: 90 साल की दादी से लेकर 85 वर्षीय बुजुर्गों तक, मतदान केंद्रों पर दिखा जबरदस्त उत्साह

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव 2026 के तीसरे और अंतिम चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। प्रदेश की 1,189 ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा और इसके बाद पंचायत प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव के दौरान कई बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। ग्राम पंचायत गुम्मा में 85 वर्षीय छिड़की देवी और 86 वर्षीय चनेहनी देवी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सोलन जिले की अर्की विधानसभा क्षेत्र की डुमैहर पंचायत में 88 वर्षीय रामस्वरूप पाल ने मतदान किया। कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत हाट में 90 वर्षीय देवकू देवी ने वोट डालकर लोगों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की।

प्रदेशभर में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। अंतिम चरण के इस चुनाव में करीब 17 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राज्य की 1,189 पंचायतों के 6,615 वार्डों में मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान समाप्त होने के बाद पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित किए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे से सभी ब्लॉक मुख्यालयों में होगी।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।