Kangra: सास की मौत देख सहन नहीं कर पाईं बहू, कुछ ही मिनटों में दोनों ने तोड़ा दम — गांव में छाया मातम

Date:

--Advertisement--

समाज में सास-बहू के रिश्ते को लेकर भले ही कई तरह की बातें कही जाती हों, लेकिन हिमाचल प्रदेश के आशापुरी पंचायत के रोपड़ी गांव से सामने आई एक घटना ने सभी को भावुक कर दिया। यहां सास की मौत के कुछ ही मिनटों बाद बहू ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव की 85 वर्षीय मकोड़ी देवी, पत्नी स्वर्गीय सर्वदयाल का निधन हो गया। जैसे ही उनकी 55 वर्षीय बहू रेखा देवी को सास की मौत की खबर मिली, वह बुरी तरह घबरा गईं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने निकले।

लेकिन अफसोस, घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ही रास्ते में रेखा देवी ने भी अंतिम सांस ले ली। सास-बहू की यह हृदयविदारक घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

परिवार के लोगों के मुताबिक, रेखा देवी के पति ओंकार मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि उनके दो बेटे रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। परिवार में इस दोहरे दुख ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को सास मकोड़ी देवी और बहू रेखा देवी का अंतिम संस्कार एक साथ गांव के श्मशानघाट पर किया जाएगा। दोनों के एक साथ जाने से पूरे गांव में गम का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।