Himachal: भाजपा ने दिया युवाओं पर बड़ा दांव: श्रेय अवस्थी बने हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक

Date:

--Advertisement--

शिमला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने युवा और ऊर्जावान नेता श्रेय अवस्थी पर भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया है।

मीडिया की गहरी समझ, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और युवाओं से मजबूत जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले श्रेय अवस्थी लंबे समय से पार्टी के डिजिटल अभियानों को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भाजपा की ऑनलाइन मौजूदगी को बढ़ाने और जनता के साथ संवाद को सशक्त बनाने में लगातार योगदान दिया है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर श्रेय अवस्थी की मजबूत पकड़ और युवाओं के बीच उनके व्यापक नेटवर्क को देखते हुए यह नियुक्ति भाजपा की डिजिटल रणनीति को और धार देने वाला कदम साबित होगी। आने वाले समय में वे पार्टी की ऑनलाइन मुहिम को नई ऊर्जा देने का काम करेंगे।

श्रेय अवस्थी युवाओं से जुड़े मुद्दों — जैसे रोज़गार, विकास और भागीदारी — को लगातार उठाते रहे हैं। वे चाहते हैं कि युवाओं की आवाज़ सीधे नीति-निर्माताओं और सरकार तक पहुँचे। उनका नेतृत्व और समर्पण भाजपा की उस सोच को दर्शाता है, जो तकनीक, विचारधारा और जमीनी जुड़ाव को एक साथ लाकर युवा शक्ति को सशक्त बनाना चाहती है।

यह नियुक्ति हिमाचल में भाजपा के डिजिटल मोर्चे को और मज़बूत करने के साथ-साथ राज्य के युवा वर्ग की आकांक्षाओं से गहराई से जुड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रेय अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, भूतपूर्व मंत्री मैडम सरवीन चौधरी, शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा और पूर्व जिला महामंत्री राकेश चौहान का आभार जताया।

उन्होंने कहा, “मैं संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा। मेरा प्रयास रहेगा कि पार्टी की नीतियाँ और विचारधारा जन-जन तक पहुँचे और हर युवा तक भाजपा का संदेश पहुँचे।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।