Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर रूस की प्रतिक्रिया, पाकिस्तान को चेतावनी – हालात बिगड़ने से पहले संभल जाओ!

Date:

--Advertisement--

मंगलवार रात भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार को रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई। सरकारी समाचार एजेंसी तास ने रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा के हवाले से कहा, “पहलगाम शहर के निकट हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव से हम बेहद चिंतित हैं।”

जाखारोवा ने कहा कि रूस आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है और इसके सभी स्वरूपों का विरोध करता है। उन्होंने इस बुराई से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरे विश्व समुदाय के प्रयासों को एकजुट करने की आवश्यकता पर बल दिया। पाकिस्तान को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “इससे पहले कि देर हो जाए, रुक जाओ!” साथ ही संबंधित पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया ताकि क्षेत्र में स्थिति और अधिक न बिगड़े।

ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनज़र दिए गए बयान में जाखारोवा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच मतभेदों को 1972 के शिमला समझौते और 1999 के लाहौर घोषणापत्र के तहत शांतिपूर्ण, राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाया जाएगा।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में यह सैन्य कार्रवाई की। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी और इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।