Kangra: आर.एस. बाली का सख्त निर्देश — “पंचायतों के विकास कार्य तय समय में पूरे करें अधिकारी”

Date:

--Advertisement--

नगरोटा, 27 अक्टूबर 2025: नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में तेजी से चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पंचायतों के विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।

नगरोटा के आईपीएच विश्राम गृह में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा की और स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

नगरोटा में हो रहे करोड़ों के विकास कार्य

आर.एस. बाली ने कहा कि नगरोटा में करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे।

उन्होंने बताया कि नगरोटा में पार्किंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंटरनेशनल फाउंटेन, वेडिंग डेस्टिनेशन, संयुक्त कार्यालय भवन, फायर स्टेशन और बड़ोह सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं।

बाली ने कहा कि गांवों का विकास भी शहरों की तरह ही प्राथमिकता में है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और रास्तों की मरम्मत तेज़ गति से चल रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए।

“गांव और गरीब का विकास हमारी प्राथमिकता” — आर.एस. बाली

लोगों से सीधा संवाद करते हुए बाली ने कहा कि गांवों का समग्र विकास और गरीब परिवारों की भलाई सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया जाए और किसी भी शिकायत में देरी न हो।

बैठक में रहे ये अधिकारी मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, बीडीओ लतिका, अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर, कमल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।