Shimla: हिमाचल में ताबड़तोड़ आग के कहर! रोहड़ू में तीन मंजिला घर राख, मणिकर्ण में दो मकानों को निगली लपटें

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में रविवार को आग की दो बड़ी घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी। पहली घटना रोहड़ू उपमंडल के जुनीधार की है, जहां मेहर सिंह के तीन मंजिला लकड़ी के मकान में सुबह अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मकान के तीन कमरे और उनमें रखा सारा सामान राख में तब्दील हो चुका था। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा के अनुसार प्रभावित परिवार को राहत मैनुअल के तहत तिरपाल, राशन, खाना बनाने के बर्तन और 10,000 रुपये नकद फौरी राहत के रूप में प्रदान किए गए। बताया जा रहा है कि इस आग में परिवार की लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई।

मणिकर्ण में दो घर खाक, दो परिवार बेघर

दूसरी बड़ी घटना कुल्लू जिले के मणिकर्ण क्षेत्र में घटी। शनिवार देर रात अचानक एक घर में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पास के दूसरे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद जरी अग्निशमन केंद्र से आई दमकल टीम ने बड़ी मेहनत के साथ आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना से दो परिवार सर्द रातों में बेघर हो गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।