Kangra: धर्मशाला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ‘युक्ति मार्ग’ का भव्य विमोचन, छात्रों के लिए बनेगी नई सोच की राह

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 1 दिसंबर: धौलाधार हाइट्स होटल में आज आयोजित एक विशेष समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट की संवाद पद्धति (Dialectics) पर आधारित हिंदी पुस्तक ‘युक्ति मार्ग’ का औपचारिक विमोचन किया। यह पुस्तक भारतीय बौद्धिक परंपरा, तिब्बती परंपरा और तीन वर्षों के शिक्षण अनुभव पर आधारित है।

समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा कि संवाद पद्धति भारतीय ज्ञान परंपरा की अनमोल देन है। यह पद्धति विद्यार्थियों को तार्किक विश्लेषण, आलोचनात्मक चिंतन, और करुणामय दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि टोंग-लेन ट्रस्ट की यह पहल न केवल शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगी, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा के आधुनिक शिक्षा से समन्वय को भी मजबूत करेगी।

मंत्री ने यह भी बताया कि पुस्तक में तिब्बती परंपरा में संरक्षित संवाद तकनीकों का गहरा अध्ययन किया गया है, जो शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के निदेशक जेमयांग ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, पुस्तक के लेखक सोनम दोर्जे ने पुस्तक के निर्माण, संवाद पद्धति और उसके शैक्षणिक महत्व पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं—
• निदेशक शिक्षा आशीष कोहली
• सचिव, परमपावन दलाई लामा कार्यालय चेमें रिगजिन
• सचिव, दलाई लामा ट्रस्ट जाम्फेल लुंधुप
• सचिव, तिब्बती सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन चोग्या धाग्याप ला

इसके अलावा ट्रस्ट के अधिकारी और स्कूल के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिला।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों का चालान, एक जेसीबी जब्त और रेहन व गंगथ में दो अन्य ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Chamba: चंबा में कुछ ही दूरी पर दो बड़े सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, पिकअप भी खाई में गिरी; जानिए कैसे टला...

चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि एक पिकअप वाहन भी सड़क से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।

Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

धर्मशाला पीजी कॉलेज परिसर में एक साथ 20 रसेल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।