Mandi: राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने किया थुनाग में राजकीय बागवानी महाविद्यालय का निरीक्षण, आधारभूत ढांचे को विकसित करने के प्रयास जारी: जगत सिंह नेगी

Date:

--Advertisement--

मंडी, 23 अक्तूबर: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय बागवानी महाविद्यालय थुनाग का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से संवाद किया और महाविद्यालय में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। फिलहाल पंचायती राज और टूरिस्ट बंगलों में संचालित हो रहे इस महाविद्यालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रों को रहने की सुविधा प्रदान करना प्राथमिकता है, और इसके लिए पुराने तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया है। यदि यह मापदंडों पर खरा उतरता है, तो इसे छात्रावास के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि धन उपलब्धता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से महाविद्यालय में विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

मंत्री ने थुनाग के समीप पाखरी धार में महाविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया और स्थानीय जनसमस्याओं का निवारण किया। इससे पहले उन्होंने नाचन विधानसभा क्षेत्र के चच्योट में स्थित सीए स्टोर और बगस्याड में बागवानी व कृषि विभाग के पुराने भवनों का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेतराम ठाकुर, जगदीश रेड्डी, विजयपाल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।