HPU: एचपीयू में शिक्षक काले बिल्ले लगाकर करेंगे प्रदर्शन, हपुटवा ने दी हड़ताल की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने लंबे समय से लंबित शिक्षकों की मांगें पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पहले चरण में शिक्षक काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे, और अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अपने आंदोलन को तेज करेंगे। दूसरे चरण में, हपुटवा के बैनर तले शिक्षक राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन सौंपेंगे।

बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता हपुटवा के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने की। उन्होंने कहा कि करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के लिए अलग अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण हजारों शिक्षकों की पदोन्नति रुकी हुई है। हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को यूजीसी के नियमों के तहत आने के बावजूद इस देरी का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ. व्यास ने कहा कि पिछली सरकार ने 2022 में नया वेतनमान लागू किया था, लेकिन सीएएस के लिए अलग अधिसूचना की बात कही थी, जो अब तक जारी नहीं हुई है। वर्तमान सरकार ने दो साल से अधिक समय में भी इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया, जिससे यूजीसी के तहत चलने वाले 7000 कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।

कुल्लू में शीतला माता मंदिर के पास खड्ड में गिरी थार, चालक को मामूली चोटें; टला बड़ा हादसा

कुल्लू के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार को एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।