Kangra: महंगाई पर फूटा रेणु बजवारिया का गुस्सा! कहा- गैस सिलेंडर और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा हर घर का बजट

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और हर परिवार का मासिक बजट पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

रेणु बजवारिया ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि घर चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है, जबकि महिलाओं पर इसका सबसे अधिक बोझ पड़ रहा है क्योंकि घर की पूरी आर्थिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने गरीब परिवारों की रसोई पर सीधा असर डाला है। कई परिवारों के लिए अब दो वक्त का भोजन जुटाना भी चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से बढ़ती बेरोजगारी के बीच महंगाई ने लोगों की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया है।

रेणु बजवारिया ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलेंडर और जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनहितकारी नीतियां बनानी चाहिए।

उन्होंने भाजपा पर क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और जनता के हित में काम करने में विश्वास रखती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।