Ranji Trophy: राजस्थान ने हिमाचल को 8 विकेट से हराया, एवी चौधरी मैन ऑफ द मैच घोषित

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराया। हिमाचल की दूसरी पारी में 5 विकेट लेने वाले राजस्थान के गेंदबाज एवी चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

रविवार को तीसरे दिन 147/2 से आगे खेलते हुए, हिमाचल के अंकित कलसी और ईसी सेन ने तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। हालांकि, 28 रन पर खेल रहे ईसी सेन को एवी चौधरी की गेंद पर केएस राठौर ने कैच करवा दिया, जिससे हिमाचल को तीसरा झटका लगा।

हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन पर डीएल चहर के हाथों आउट हो गए। हिमाचल की टीम 260 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे राजस्थान को जीत के लिए 261 रनों का लक्ष्य मिला। राजस्थान ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और हिमाचल को 8 विकेट से हराकर मैच जीत लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।