Himachal: 24 घंटे में लापता रमेश की सुरक्षित तलाश, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त मुहिम लाई रंग

Date:

--Advertisement--

दिनांक 02 मई 2025 को शाम के समय पुलिस चौकी कोक्सर को सूचना प्राप्त हुई कि श्री रमेश, निवासी जागला (डा.घर गोंधला, तहसील केलांग), घर से निकलने के बाद से लापता हैं। सूचना मिलते ही जिला पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और तत्परता से खोज अभियान शुरू कर दिया गया। प्रारंभ में रात्रि के समय 4 टीमों का गठन कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके पश्चात थाना केलांग एवं त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) की दो अतिरिक्त टीमों सहित कुल 6 टीमों द्वारा संयुक्त रूप से खोज जारी रखी गई। लगभग 24 घंटे के भीतर श्री रमेश को उनके घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थिति में ढूंढकर रेस्क्यू किया गया। यह रेस्क्यू अभियान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद व्यक्ति को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा की होली घाटी में बड़ा हादसा, बिजली की तारों की चपेट में आए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी; पीछे छूटा दो...

चंबा की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान हादसा हो गया। बिजली की तारों की चपेट में आने से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो साल के बेटे और माता-पिता को छोड़ गए हैं।

Kangra: धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए ई-ऑटो परमिट का मौका, 7 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन; इन 9 उपमंडलों में जारी होंगे परमिट

धर्मशाला आरटीए के तहत 9 उपमंडलों के लिए ई-ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए जा रहे हैं। परमिट स्वयं ऑटो चलाने वाले बेरोजगार हिमाचली युवाओं को दिए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 7 नवंबर दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव में आयुष विभाग की खास प्रदर्शनी, औषधीय पौधों से पंचकर्म और योग तक की दी गई जानकारी

शाहपुर दशहरा उत्सव के दौरान आयुष विभाग ने प्रदर्शनी लगाकर लोगों को औषधीय पौधों, पंचकर्म और योग के फायदे बताए। इस दौरान निःशुल्क दवाइयां और जागरूकता पत्रक भी वितरित किए गए।

Kangra: कांगड़ा में दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे चलेंगे पटाखे, ग्रीन पटाखों को ही मंजूरी; गुरुपर्व, क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी टाइम...

कांगड़ा में दीपावली सहित प्रमुख त्योहारों पर केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। डीसी हेमराज बैरवा ने पटाखे चलाने का समय तय करने के साथ बिक्री और सुरक्षा को लेकर कई सख्त निर्देश जारी किए हैं।