Kangra: धर्मशाला में डीसी हेमराज बैरवा की सख्ती – राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में शनिवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इन्तकाल, तकसीम, निशानदेही जैसे विषय सीधे तौर पर लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े होते हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाना चाहिए। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने उपमंडलों में नियमित बैठकें आयोजित करने और लंबित मामलों की साप्ताहिक व दैनिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में भूमि संबंधित मामलों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी गई और कहा गया कि राजस्व रिकॉर्ड को जल्द से जल्द ऑनलाइन किया जाए। जिन तहसीलों में रिकॉर्ड अभी डिजिटल नहीं हुए हैं, वहां विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई। इसके अलावा, ई-समाधान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समाधान भी तय समयसीमा के भीतर करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने भूमिहीन परिवारों को दो बिस्वा या तीन बिस्वा भूमि देने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में लक्ष्यों की पूर्ति करनी होगी। इस समीक्षा बैठक में एडीएम शिल्पी बेक्टा, जिला राजस्व अधिकारी राकेश नागपाल और सभी उपमंडलों के एसडीएम मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा की होली घाटी में बड़ा हादसा, बिजली की तारों की चपेट में आए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी; पीछे छूटा दो...

चंबा की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान हादसा हो गया। बिजली की तारों की चपेट में आने से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो साल के बेटे और माता-पिता को छोड़ गए हैं।

Kangra: धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए ई-ऑटो परमिट का मौका, 7 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन; इन 9 उपमंडलों में जारी होंगे परमिट

धर्मशाला आरटीए के तहत 9 उपमंडलों के लिए ई-ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए जा रहे हैं। परमिट स्वयं ऑटो चलाने वाले बेरोजगार हिमाचली युवाओं को दिए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 7 नवंबर दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव में आयुष विभाग की खास प्रदर्शनी, औषधीय पौधों से पंचकर्म और योग तक की दी गई जानकारी

शाहपुर दशहरा उत्सव के दौरान आयुष विभाग ने प्रदर्शनी लगाकर लोगों को औषधीय पौधों, पंचकर्म और योग के फायदे बताए। इस दौरान निःशुल्क दवाइयां और जागरूकता पत्रक भी वितरित किए गए।

Kangra: कांगड़ा में दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे चलेंगे पटाखे, ग्रीन पटाखों को ही मंजूरी; गुरुपर्व, क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी टाइम...

कांगड़ा में दीपावली सहित प्रमुख त्योहारों पर केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। डीसी हेमराज बैरवा ने पटाखे चलाने का समय तय करने के साथ बिक्री और सुरक्षा को लेकर कई सख्त निर्देश जारी किए हैं।