Kangra: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले रजोल स्कूल में विशेष योग सत्र, छात्रों और शिक्षकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Date:

--Advertisement--

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय प्राथमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजोल में विशेष योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष विभाग रैत द्वारा डॉ. भवानी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

विद्यालय की प्राचार्या नीना पुन के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। यह अभ्यास 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वास्थ्य ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग” रखी गई है। योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए छात्र जीवन से ही नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान जैसी यौगिक क्रियाएं न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी मददगार साबित होती हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के अलावा अध्यापक वर्ग के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और योग अभ्यास किया। इस अवसर पर अनीता, अनुपमा, सुदर्शना, सुषमा, सपना, पूजा, बबीता, सोनिका, अनुराधा, मंजुला, सोनिया, अनु, संजीत, स्वरूप, राजेश, अश्वनी, सुरिंद्र, महिंद्र और पवन कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी योग सत्र में सहभागिता की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रधानमंत्री के नशा मुक्त अभियान में चमका शाहपुर कॉलेज! हिमाचल के सिर्फ 4 कॉलेजों में मिली जगह, छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। हिमाचल के केवल चार चयनित कॉलेजों में शामिल शाहपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Kangra: व्हीलचेयर लेकर गरीब परिवार के घर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, मां का मुफ्त इलाज करवाया, अब बेटे के उपचार का भी उठाया...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया व्हीलचेयर लेकर एक जरूरतमंद परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पहले मां का करीब 1.5 लाख रुपये की लागत वाला पेसमेकर मुफ्त लगवाया और अब तीन वर्षों से बिस्तर पर पड़े बेटे के इलाज का भी जिम्मा उठाने का भरोसा दिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम! जानिए किसने जीता मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का खिताब

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग की फ्रेशर्स पार्टी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई। अभिनव भारद्वाज ने मिस्टर फ्रेशर्स और जाह्नवी ने मिस फ्रेशर्स का खिताब अपने नाम किया।

चंबा हाईवे पर ट्रक और बस की जोरदार टक्कर! कई किलोमीटर लंबा जाम, परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी भी फंसे

चंबा के भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और निजी बस की आमने-सामने टक्कर के बाद कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे के कारण प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।