Himachal: राजीव बिंदल का बड़ा हमला: पंजाब केसरी पर GST की रेड को बताया सच दबाने की कोशिश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पंजाब केसरी पर पंजाब सरकार द्वारा जीएसटी की कार्रवाई को गंभीर आरोप बताते हुए कहा कि यह कदम सच को दबाने और पत्रकारिता की आवाज को रोकने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार बौखलाहट में आकर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

डा. बिंदल ने कहा कि पंजाब केसरी ने हमेशा लोकतंत्र और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए जनता की आवाज उठाई है और सरकार के आलोचनात्मक दृष्टिकोण को उजागर किया है। ऐसे में सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह गलत है और भाजपा इसे पूरी तरह निंदनीय मानती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पत्रकारिता की स्वतंत्रता खतरे में पड़ सकती है और लोकतंत्र के लिए यह चिंताजनक है।

भाजपा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि पंजाब केसरी की आवाज को कोई दबा नहीं सकता और पार्टी इस प्रकार की अनुचित कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।