Kangra: रैत में 5 करोड़ से बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया स्थल निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में प्रस्तावित श्री राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के बाद दी। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

केवल सिंह पठानिया ने इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक परियोजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए और तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकें।

इससे पहले विधायक ने 7.35 करोड़ रुपये की लागत से एफडीआर तकनीक के माध्यम से बनाई जा रही रैत–झीरबल्ला सड़क के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़क को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और निर्माणाधीन सड़क को लेकर उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में जनता की सुविधा और जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, अधीक्षण अभियंता बी.एस. ठाकुर, अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, रैत स्कूल के प्रधानाचार्य शमशेर भारती सहित कई अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की मांगों पर प्रशासन का बड़ा आश्वासन, 15 या 16 तारीख तक हटेगा मेला; नहीं होगी कोई स्टार नाइट, दुकानदारों...

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मेले को जल्द समाप्त करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। एसडीएम ने 15 या 16 तारीख तक मेला हटाने और स्टार नाइट आयोजित न करने का आश्वासन

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।