Kangra: हिमाचल का पहला ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन तैयार, 20 मिनट में होगी वाहन फिटनेस जांच

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पहले स्वचलित परीक्षण स्टेशन का निर्माण कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गाहलियाँ में तेजी से चल रहा है। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का मंगलवार को विधानसभा उपमुख्य सचेतक और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां ने निरीक्षण किया। करीब 40 कनाल भूमि पर विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट को प्रदेश के परिवहन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस स्टेशन का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

केवल सिंह पठानियां ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का पहला स्वचलित परीक्षण स्टेशन है और इसकी स्थापना में परिवहन विभाग की भूमिका सराहनीय रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने और तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इस स्वचलित परीक्षण स्टेशन के शुरू होने से वाहन फिटनेस जांच की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तेज हो जाएगी। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस केंद्र में वाहनों की जांच सुरक्षित, भरोसेमंद और कम समय में पूरी की जा सकेगी। एलएमवी और एचएमवी वाहनों की फिटनेस जांच के लिए अब वाहन मालिकों को किसी खास दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनका कामकाज बिना रुकावट चलता रहेगा।

केवल सिंह पठानियां ने कहा कि एटीएस में वाहन की एंट्री से लेकर जांच पूरी कर बाहर निकलने तक की पूरी प्रक्रिया 20 मिनट से भी कम समय में पूरी होगी। यहां वाहन मालिकों और ऑपरेटरों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षा कक्ष भी बनाया जा रहा है। फिटनेस जांच पूरी होने के बाद वाहन का प्रमाण पत्र सीधे ऑनलाइन वाहन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वचलित परीक्षण स्टेशन के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को घर के पास रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर आरटीओ मनीष सोनी, स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वचलित परीक्षण स्टेशन से जुड़े अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।