Kangra: PWD Shahpur के बोर्ड पर बड़ी चूक! ‘FRONT’ की जगह लिखा ‘FORNT’, सोशल मीडिया पर चर्चा ते

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एचपी पीडब्ल्यूडी) के शाहपुर स्थित कार्यालय के बाहर लगा एक सूचना बोर्ड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बोर्ड का उद्देश्य लोगों से गेट के सामने वाहन खड़ा न करने की अपील करना है, लेकिन अंग्रेजी में हुई एक स्पेलिंग गलती ने इसे सुर्खियों में ला दिया है। ‘FRONT’ की जगह ‘FORNT’ लिखे जाने के बाद लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होने लगी।

बोर्ड पर ऊपर लाल रंग में “हि. प्र. लो. नि. वि.” अंकित है। इसके नीचे हिंदी में लिखा गया है, “कृपया गेट के आगे गाड़ी खड़ी न करें।” वहीं अंग्रेजी में संदेश दिया गया है, “PLEASE DO NOT PARK IN FORNT OF THE GATE.” इसी वाक्य में ‘FRONT’ की गलत स्पेलिंग ‘FORNT’ लिखे जाने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे और यह बोर्ड लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी विभागों को अपने सूचना बोर्ड और आधिकारिक संदेशों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि विभाग दूसरों को नियमों का पालन करने की सलाह दे रहा है, लेकिन अपने ही बोर्ड पर साधारण स्पेलिंग की गलती छोड़ दी गई थी, जिसे समय रहते सुधारा जाना चाहिए।

बोर्ड से यह भी स्पष्ट होता है कि विभाग के गेट के सामने वाहनों की पार्किंग एक समस्या बनी हुई है। नियमों के अनुसार किसी भी सरकारी या निजी परिसर के प्रवेश द्वार के सामने वाहन खड़ा करना उचित नहीं माना जाता, क्योंकि इससे आपातकालीन सेवाओं, विभागीय वाहनों या अन्य आवश्यक आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

हालांकि, इस मामले पर लोक निर्माण विभाग की ओर से भी स्पष्टीकरण सामने आया है। विभाग के एसडीओ विपुल पुंज ने बताया कि जैसे ही सूचना बोर्ड पर स्पेलिंग की त्रुटि उनके संज्ञान में आई, उसे तत्काल ठीक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह एक अनजाने में हुई मानवीय भूल थी, जिसे बिना किसी देरी के सुधार दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।