Bilaspur: हिमाचल के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में हंगामा: छात्राओं ने अनुचित व्यवहार के आरोप में प्रिंसिपल के खिलाफ किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे स्टूडेंट्स

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित बंदला धार के राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में वीरवार शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कॉलेज की छात्राएं प्रिंसिपल के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं। इसके विरोध में छात्राओं सहित अन्य स्टूडेंट्स ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान “हिमांशु मोंगा मुर्दाबाद” और “वी वांट जस्टिस” जैसे नारे लगाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल पहले जब सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में तैनात थे, तब भी उनके खिलाफ एक छात्रा द्वारा अनुचित व्यवहार की शिकायत की गई थी। उस शिकायत की कॉपी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है। छात्रों का कहना है कि वर्तमान में भी प्रिंसिपल का रवैया नहीं बदला है और वह लड़कियों को अनुचित संदेश भेजते हैं और कॉल भी करते हैं। वायरल हुई शिकायत की प्रति सामने आने के बाद कॉलेज के स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इस पूरे मामले पर बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने पुष्टि की है कि एक छात्रा ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी ने बताया कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, छात्रों की मांग है कि जांच पूरी होने तक प्रिंसिपल को उनके पद से हटाया जाए, ताकि कॉलेज में पढ़ाई का माहौल सुरक्षित रह सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 155 कर्मचारी अब भी नियमितीकरण के इंतजार में, 101 मामले सिर्फ इस वजह से अटके; विधानसभा में सरकार ने बताई पूरी वजह

हिमाचल प्रदेश में 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि रिक्त पद, कोर्ट केस, विभागीय जांच और पात्रता जैसी वजहों से मामले लंबित हैं। वहीं प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 59 पद भी खाली हैं।

हिमाचल में अति निर्धन परिवारों के लिए बड़ा अपडेट, 75 हजार से ज्यादा आय वालों को नहीं मिलेगा लाभ; अनिरुद्ध सिंह ने बताईं पात्रता...

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत अति निर्धन परिवारों के चयन के मानदंड स्पष्ट कर दिए गए हैं। 75 हजार रुपये से अधिक वार्षिक आय, एक हेक्टेयर से अधिक जमीन, आयकरदाता या नौकरी करने वाला सदस्य होने पर परिवार योजना से बाहर होगा। अनिरुद्ध सिंह ने चयन में लापरवाही पर बीडीओ और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Kangra: नूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार 2 युवक 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार; पठानकोट से जुड़े तार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मलोट पुल के पास औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर बाइक को रोका और तलाशी के दौरान चरस बरामद की। दोनों आरोपित पठानकोट के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है।

Himachal Smart Meter से बिजली बिलों का झटका! चलोला में 800-900 की जगह हजारों के बिल, बंद घर में आया 7,025 रुपये का बिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चलोला गांव में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल अचानक कई गुना बढ़ने की शिकायत सामने आई है। 800 से 900 रुपये के सामान्य बिल की जगह उपभोक्ताओं को 2 हजार से 12 हजार रुपये तक के बिल मिले हैं। एक बंद घर में 7,025 रुपये का बिल आने से मामला और गंभीर हो गया है। विद्युत बोर्ड ने तकनीकी खामी दूर कर बिल ठीक करने की बात कही है।