Una: अम्ब-मुबारिकपुर हाईवे पर बड़ा हादसा टला, एचआरटीसी बस और कैंटर की टक्कर

Date:

--Advertisement--

अम्ब-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना उस समय टल गई जब हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दिल्ली से नगरोटा जा रही बस एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। यह घटना कलरूही के पास हुई, जब बस चालक ने आगे चल रहे वाहन को पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर से बस की टक्कर हो गई। हादसा तोषण था लेकिन सौभाग्य से बस और कैंटर में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

हालांकि, टक्कर के कारण दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद बस यात्रियों को अन्य बसों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अम्ब थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार 2 युवक 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार; पठानकोट से जुड़े तार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मलोट पुल के पास औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर बाइक को रोका और तलाशी के दौरान चरस बरामद की। दोनों आरोपित पठानकोट के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है।

Himachal Smart Meter से बिजली बिलों का झटका! चलोला में 800-900 की जगह हजारों के बिल, बंद घर में आया 7,025 रुपये का बिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चलोला गांव में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल अचानक कई गुना बढ़ने की शिकायत सामने आई है। 800 से 900 रुपये के सामान्य बिल की जगह उपभोक्ताओं को 2 हजार से 12 हजार रुपये तक के बिल मिले हैं। एक बंद घर में 7,025 रुपये का बिल आने से मामला और गंभीर हो गया है। विद्युत बोर्ड ने तकनीकी खामी दूर कर बिल ठीक करने की बात कही है।

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।