Kangra: धर्मशाला में 19 मई को दिनभर बिजली गुल, जानिए प्रभावित क्षेत्र

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 मई: विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 19 मई को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कटौती 11 केवी योल फीडर और 11 केवी एमईएस योल फीडर के अंतर्गत आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण की जा रही है। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक विद्युत सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी।

बिजली आपूर्ति जिन क्षेत्रों में बाधित रहेगी उनमें सिद्वबाड़ी, योल बाजार, नरवाना, स्लेट गोदाम, बन्नी, बंनोरडू, ग्योतो मोनेस्टरी, चतेहड, थेरू, जलोह, तंगरोटी, उथड़ा ग्र्रां, खलुई बारग, रक्कड़, रसां, पटवार खाना, जागोरी और दरूनि माता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य निर्धारित योजना के तहत किया जा रहा है और इसका उद्देश्य फीडर क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना है।

सहायक अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब होता है या कोई अन्य आकस्मिक परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो इस कार्य को स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस असुविधा को समझते हुए विभाग को मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।