Kangra: Heartbreaking Accident — वैष्णो देवी जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत मिलवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार के सफेदे के पेड़ से टकराने से 2 मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मिलवां गांव के मुख्य रास्ते के पास स्थित सरकारी कृषि फार्म के सामने हुआ।

जानकारी के मुताबिक, अंकित शर्मा, जो जिला पठानकोट के गंदला लाहड़ी के रहने वाले हैं, अपनी पत्नी आरती शर्मा और दो बच्चों के साथ लुधियाना से माता वैष्णो देवी के दर्शन और बेटे के मुंडन संस्कार के लिए निकले थे। परिवार ने दिल्ली से आ रही एक क्रेटा कार में पठानकोट तक लिफ्ट ली थी। योजना थी कि गांव पहुंचने के बाद 8 महीने के बेटे के मामा को साथ लेकर सभी वैष्णो देवी जाएंगे।

बताया जा रहा है कि कार में पहले से ही गुरुग्राम निवासी रवि कुमार भी सवार था, जिसने लिफ्ट ली हुई थी। जैसे ही कार मिलवां गांव के पास पहुंची, चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 8 महीने के आर्थव और 9 साल की आयत को गंभीर हालत में तुरंत मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में अंकित शर्मा, उनकी पत्नी आरती शर्मा और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों को इलाज के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी भागा राम और मुख्य आरक्षी सुखदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को मुकेरियां शवगृह में रखवाया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक का संतुलन खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।