Sirmaur: पांवटा साहिब में 2 मामलों में 837 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने चरस तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में 837 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मुस्तैदी और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पहला मामला शिलाई क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि शिलाई की तरफ से एक व्यक्ति चरस की खेप लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाका लगाया। इस दौरान भारत सिंह, पुत्र केदार सिंह, निवासी गांव घुण्डवी, डाकघर हलाहं, तहसील शिलाई, को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 763 ग्राम चरस बरामद हुई।

Advertisement – HIM Live Tv

दूसरे मामले में पुलिस ने दिनेश कुमार, पुत्र स्वर्गीय किरपा राम, निवासी गांव धार च्यामा, डाकघर चडौली, तहसील कुपवी, जिला शिमला, को 64 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब की एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।