Kangra: पंचरुखी में लापता युवक की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Date:

--Advertisement--

पंचरुखी से करीब डेढ़ महीने पहले लापता हुए पंकज कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसका शव ज्वालामुखी क्षेत्र में बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में हत्या की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से भी कर रही है, क्योंकि मृतक की बाजू पर उसकी कथित प्रेमिका का नाम उकेरा मिला है। सूचना मिलने के बाद पंचरुखी से पहुंचे माता-पिता ने पहले शव की पहचान से इनकार कर दिया, लेकिन देहरा स्थित शवगृह में दोबारा पहुंचने पर बाजू पर खुदा नाम देखकर बेटे की पहचान की। परिजनों ने बताया कि पंकज अविवाहित था और उसकी प्रेमिका पहले से शादीशुदा थी, जिसके दो बच्चे भी थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार बेटे को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया है और रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।

परिजनों ने किया चक्का जाम, पुलिस पर लगे आरोप

जैसे ही पंकज का शव सलियाणा चौक पहुंचा, परिजनों ने पंचरुखी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करवाया गया। परिजनों ने थाने में कार्यरत एक कर्मचारी पर केस दबाने और जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची एसडीएम नेत्रा मेती और डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा के सामने परिजनों ने एक महिला और दो पुरुषों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने इस मांग को मानते हुए महिला नीशू, शशि और उत्तम को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया। परिजन आरोपियों के घर के आंगन में ही शव का अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़े थे, लेकिन पुलिस ने माहौल शांत करवाकर उन्हें घर भेज दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

माता-पिता को प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

मृतक के माता-पिता को शक है कि बेटे की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि पंकज का पिछले आठ सालों से प्रेम संबंध था, जिसके चलते उसकी प्रेमिका के परिजन उसे कई बार पीट चुके थे और उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवा चुके थे। माता-पिता के अनुसार पंकज को जान से मारने की धमकियां भी मिलती रही थीं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को शव के पास से न तो उसका पर्स मिला, न जैकेट और न ही गले की चेन। परिजनों को संदेह है कि हत्या के बाद ये सभी चीजें जला दी गईं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

लगभग डेढ़ महीने से लापता युवक की तलाश में पंचरुखी पुलिस नाकाम रही, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में ढील बरती और केस को रफा-दफा करने की कोशिश की। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे शांत नहीं बैठेंगे।

घर के पास मिली मोटरसाइकिल, लेकिन शव 50 किमी दूर

मृतक की मोटरसाइकिल घर से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर मिली थी, लेकिन उसका शव 50 किलोमीटर दूर खुंडियां उपमंडल के सुरानी जंगल में गली-सड़ी हालत में बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि पंकज आमतौर पर पालमपुर से बाहर नहीं जाता था, फिर वह इतनी दूर कैसे पहुंचा? यह सवाल पुलिस जांच के लिए अहम बना हुआ है।

Advertisement – HIM Live Tv

हत्या कहां और कैसे हुई, अब भी रहस्य बरकरार

पंकज की मौत से जुड़े कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। हत्या कहां हुई, वह ज्वालामुखी कैसे पहुंचा, क्या उसकी हत्या वहीं हुई या कहीं और मारकर शव वहां फेंका गया—इन सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच के दौरान पंकज की कॉल डिटेल भी खंगाली गई है। इसी आधार पर एक युवती से पूछताछ की गई थी।

डीएसपी ज्वालामुखी का बयान

डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार जांच आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।