Sirmaur: हिमाचल की बर्फीली वादियों में लापता पंचकूला युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की सबसे ऊँची चूड़धार चोटी पर महाशिवरात्रि के दिन लापता हुए पंचकूला के युवक का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। शनिवार को भी पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम ने सर्च अभियान जारी रखा। अत्याधुनिक ड्रोन की मदद से युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन 7 से 8 फुट गहरी बर्फ और लगातार बारिश व बर्फबारी के कारण रेस्क्यू टीमों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

लापता युवक की पहचान 28 वर्षीय अक्षय साहनी, पुत्र अनिल साहनी, निवासी हाउस नंबर 1320, सेक्टर 15, पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है। शुक्रवार देर शाम तक भी टीमों ने पूरे क्षेत्र में तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह होते ही टीमें फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गईं। रेस्क्यू दल जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। इस ऑपरेशन पर एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, डीएसपी मुकेश डढवाल और तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार नजर बनाए हुए हैं। टीम में मेडिकल स्टाफ के साथ पुलिस, एसडीआरएफ सदस्य और एक वालंटियर भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि पंचकूला के दो युवक, अक्षय साहनी और विक्रम कंबोज, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन नौहराधार से पैदल चूड़धार के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में विक्रम अपने साथी अक्षय से आगे निकल गया और तीसरी नामक स्थान पर उसका इंतजार करता रहा, लेकिन अक्षय वहां नहीं पहुंचा। काफी देर इंतजार के बाद विक्रम अपने साथी को ढूंढने वापस आया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद गुरुवार शाम को पुलिस और प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद युवक की तलाश शुरू हुई।

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि 14 सदस्यीय रेस्क्यू दल पूरी ताकत से युवक को ढूंढने में लगा हुआ है। ड्रोन की मदद से भी खोज अभियान जारी है, लेकिन भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। इसके बावजूद सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।