Kangra: पालमपुर में भारी बारिश से भूस्खलन, निजी पावर प्रोजेक्ट के दो कर्मचारी चपेट में; एक लापता, एक घायल

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, हिमाचल प्रदेश: पालमपुर के जिया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में दो लोग आ गए। बताया जा रहा है कि अचानक पानी आने से यह भूस्खलन हुआ, जिससे क्षेत्र में स्थित एक निजी पावर प्रोजेक्ट के दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। इनमें से एक, राजीव कुमार (निवासी बड़सर, पालमपुर), को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दूसरा कर्मचारी, सुरजीत कुमार (पुत्र महाजन राम, निवासी कुड्डन जिया), अब भी लापता है।

घायल राजीव कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं। तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और राहत कार्य जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।