Himachal: भारत विरोधी वीडियो से मचा हड़कंप, देवभूमि जागरण मंच ने की देशद्रोह की कार्रवाई की मांग

Date:

--Advertisement--

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कुल्लू जिला से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने स्थानीय स्तर पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसे एक कश्मीर निवासी ने साझा किया है। इस मामले में देवभूमि जागरण मंच ने सख्त आपत्ति जताई है और आरोपी के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।

देवभूमि जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसपी कार्यालय कुल्लू पहुंचकर एएसपी संजीव चौहान से मुलाकात की और लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मंच के महासचिव यशपाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि मोहम्मद फारूक नामक व्यक्ति पिछले कई वर्षों से कुल्लू जिले के बाशिंग क्षेत्र में रह रहा है और उसने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना और सरकार के खिलाफ पाकिस्तान समर्थित वीडियो साझा किए हैं।

यशपाल ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक हैं और इन पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।